एक मीनार को हिलाने पर दूसरी भी हिलने लगती हैं अपनेआप, इस मस्जिद का रहस्य नहीं सुलझा पाया कोई

By: Ankur Tue, 01 Sept 2020 6:44:47

एक मीनार को हिलाने पर दूसरी भी हिलने लगती हैं अपनेआप, इस मस्जिद का रहस्य नहीं सुलझा पाया कोई

इस दुनिया में कई जगहें हैं जो अपनी अनोखी विशेषता के चलते प्रसिद्द हुई हैं और आज भी रहस्य बनी हुई हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही मस्जिद के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रहस्य आजतक कोई नहीं सुलझा पाया हैं। हम बात कर रहे हैं गुजरात के अहमदाबाद में स्थित सीदी बशीर मस्जिद के बारे में। इस मस्जिद को झुलती हुई मीनार के नाम से भी पहचाना जाता है।

कहते हैं इस मस्जिद का रहस्य यह है कि किसी एक मीनार को हिलाने पर दूसरी वाली कुछ देरी में अपने आप ही हिलने लगती है। इसी के साथ सबसे बड़ी रहस्य की बात तो यह है कि कई भूकंपों से भी इस मस्जिद को फर्क नहीं पड़ा है। जी हाँ, कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि यह मस्जिद लोगों के लिए यह एक अजूबा जैसी है और इसके रहस्य कोई नहीं जानता है।

वैसे झूलती मीनार अपने रहस्यमय तरीके के कारण सभी के लिए एक पहेली बनी हुई है और कोई भी इस पहेली को सुलझा नहीं पाया है। आज तक इस मस्जिद को कई इंजीनियर को दिखाया गया लेकिन वह भी इसके बारे में कुछ समझ नहीं पाए। वहीँ किदवंतियों को माने तो इस मस्जिद का निर्माण 1461 से 1464 के मध्य महाराजा सारंग ने करवाया था। कहते हैं जब उनकी मृत्यु हुई उसके बाद उन्हें इसके पास ही दफना दिया था। इसी की वजह से इस मस्जिद का नाम सीदी बशीर मस्जिद पड़ा और इसका एक किनारा मीनार की दीवार से जुड़ा है और दूसरा छोर मीनार के बीचो-बीचों एक पतले स्तंभ को बनाने वाला है।

ये भी पढ़े :

# एक श्राप के चलते 700 साल से इस गाँव में नहीं बनी किसी भी घर में दूसरी मंजिल

# क्या आप जानते है हाथी के पॉटी से भी बनती हैं कॉफ़ी, कीमत 67000 रुपए प्रति किलो

# मां की जान बचाने के लिए 5 साल के बच्चे की टॉय एंबुलेंस आई बहुत काम, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

# इस गांव की अनोखी भाषा दुनियाभर में कोई नहीं जानता, यहां की चरस भी है काफी मशहूर

# काइट फेस्टिवल के दौरान पतंग की पूंछ में उलझी बच्ची, उड़ गई हवा में, देखे वीडियो

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com